सिद्धनाथ गुप्ता को फिर सेवा विस्तार, अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी के पसंदीदा आईपीएस तीसरी बार बंगाल के डीजीपी

0f43252d-3fe0-40eb-8833-6ad838371a23

कोलकाता : केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धनाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह उनका दूसरा सेवा विस्तार है। उन्नीस सौ बानबे बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिद्धनाथ गुप्ता को विधानसभा चुनाव से पहले १६ मार्च को पश्चिम बंगाल का डीजीपी तथा पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया था। इससे पहले उन्हें अप्रैल में छह महीने का पहला सेवा विस्तार दिया गया था।
सिद्धनाथ गुप्ता का सेवा विस्तार अखिल भारतीय सेवा नियम, उन्नीस सौ अट्ठावन के नियम १६ (१) में छूट देते हुए जनहित में किया गया है। इस नियम के अनुसार, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को ६० वर्ष की आयु पूरी करने वाले महीने के अंतिम दिन दोपहर बाद अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त होना होता है।
सिद्धनाथ गुप्ता को ३० अक्टूबर को सेवानिवृत्त होना था। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें गुप्ता का कार्यकाल ३१ अक्टूबर, दो हजार छब्बीस के बाद छह महीने के लिए बढ़ाने की सिफारिश की गई थी। इसके साथ ही उनका कार्यकाल अब अप्रैल, दो हजार सत्ताइस तक रहेगा।
सिद्धनाथ गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी नगर के कटरा मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बिंदकी में ही हुई। उन्होंने बिंदकी स्थित दयानंद इंटर कॉलेज से कक्षा १० और कानपुर स्थित दीनदयाल इंटर कॉलेज से कक्षा १२ की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने उन्नीस सौ अट्ठासी में आईआईटी कानपुर से बीटेक और उन्नीस सौ नब्बे में एमटेक की डिग्री हासिल की।

About Author

Advertisement