​सिलीगुड़ी टी ऑक्शन कमेटी का स्वर्ण जयंती समारोह संपन्न: ‘टी कार्निवल’ और ड्रोन शो रहे मुख्य आकर्षण

FB_IMG_1790963488538

​सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी टी ऑक्शन कमेटी (एसटीएसी) ने अपनी ५०वीं वर्षगांठ के अवसर पर सिलीगुड़ी में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह भव्यता के साथ संपन्न किया है। चाय व्यापार में ५० वर्षों के विशिष्ट योगदान के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘टी कार्निवल’ का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम में सांसद राजू बिष्ट और सिलीगुड़ी के विधायक
डॉ. शंकर घोष सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। दार्जिलिंग पहाड़ियों, सिलीगुड़ी, तराई और डुआर्स क्षेत्र के चाय व्यापार को बढ़ावा देने में समिति द्वारा निभाई गई भूमिका की व्यापक सराहना की गई।
​सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस समारोह में एक आकर्षक ‘ड्रोन शो’ का भी आयोजन किया गया, जिसने इस शाम को और भी यादगार बना दिया।

About Author

Advertisement