सिलीगुड़ी: विशेष सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी पुलिस मेट्रोपॉलिटन कमिश्नरेट के अधीन न्यू जलपाईगुड़ी थाना और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) की एक संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, २८ सितंबर २०२६ को न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एएच–०२ के पोड़ाझार मोड़ पर संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान मालदा जिले के कालियाचक क्षेत्र के निवासी २३ वर्षीय मोहम्मद रशीदुल हक और २१ वर्षीय सनाउल हक को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से ६६४ ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और नकद ९ हजार रुपये बरामद कर जब्त किए गए।
इस मामले में मादक पदार्थ एवं साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस अधिनियम) की प्रासंगिक धाराओं के तहत न्यू जलपाईगुड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी से संबंधित सभी प्रक्रियाएं एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों और दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों से बरामद लागु पदार्थ के स्रोत तथा संभावित तस्करी से उनके संबंध के बारे में भी जांच की जा रही है।





