नई दिल्ली: भारत ने बुधवार को एशियाई खेल २0२६ में शूटिंग में २ और कांस्य पदक जीते। पहले परिनाज धालीवाल, राइज़ा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान की भारतीय टीम ने महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इसके बाद अनंतजीत सिंह नरुका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की पुरुष टीम ने भी स्कीट में कांस्य पदक जीता। तीन दिनों के क्वालिफिकेशन के बाद भारतीय महिला टीम ने कुल ३११ अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। चीन की चेन युफेई, जियांग यितिंग और जियांग चाओयु की टीम ने २४७ अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं ३३६ अंक के साथ रजत पदक कज़ाकिस्तान की अससेम ओरिनबे, ज़ोया पिस्कुन और अडेल सदकबायेवा की टीम ने जीता। भारत की पुरुष स्कीट टीम ने भी कांस्य पदक जीता। अनंतजीत सिंह नरुका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की टीम तीसरे स्थान पर रही। अनंतजीत ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी असाधारण प्रदर्शन किया। उन्होंने क्वालिफिकेशन में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई। इस बीच, महिलाओं की १० मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। ओलंपिक में दोहरे पदक जीतने वाली मनु भाकर बुधवार को १० मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने फाइनल में केवल १८१.१ का स्कोर किया।





