सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) के तत्वावधान में मंगलवार को शहर में एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
निगम के नामित अधिकारियों की उपस्थिति में सिलीगुड़ी थाना (एसएफ रोड) से लेकर जलपाई मोड़ तक सड़कों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। शहर को साफ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सफाई कर्मी और अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर इस अभियान में शामिल हुए।





