असम: ६ करोड़ का ड्रग्स बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

photocollage_202692215016129

​गुवाहाटी: असम पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों के दौरान ६ करोड़ रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
​असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कारबी आंगलोंग पुलिस ने ३ किलोग्राम मॉर्फिन और श्रीभूमि पुलिस ने ३०,००० याबा टैबलेट जब्त की हैं। जब्त किए गए दोनों ड्रग्स की कुल कीमत ६ करोड़ रुपये (प्रत्येक ३ करोड़ रुपये) आंकी गई है।
​तस्करों ने जूतों, बैटरी कम्पार्टमेंट और ऑल्टो कार में नशीले पदार्थ छुपा रखे थे। मुख्यमंत्री सरमा ने असम पुलिस की इस सफलता की सराहना करते हुए बधाई दी है।

About Author

Advertisement