मुख्यमंत्री संगमा हुए शामिल
नई दिल्ली: भारत की नई राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राज्यों के वित्त मंत्रियों और वित्त सचिवों का सम्मेलन संपन्न हुआ है। “विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा के लिए वित्तीय प्रबंधन” (फायननसिग इजडियनस जरनि टुवरडस विकसित भारत विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

इस सम्मेलन में मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने भी शिरकत की। संगमा के अनुसार, सम्मेलन में सार्वजनिक वित्त को मजबूत करने, नवोन्मेषी वित्तपोषण, कृषि, ऊर्जा संक्रमण, प्रौद्योगिकी और सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के माध्यम से आर्थिक वृद्धि के मापन जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि ये विषय मेघालय की अपनी आर्थिक यात्रा के लिए भी काफी प्रासंगिक हैं।
मुख्यमंत्री संगमा ने जानकारी दी कि मेघालय ‘मिशन १०’ के माध्यम से प्रमुख क्षेत्रों में लक्षित परिवर्तन का एजेंडा आगे बढ़ा रहा है। इसके तहत नए अवसरों के सृजन, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, आजीविका एवं उद्यमों के संवर्धन और एक मजबूत व टिकाऊ अर्थव्यवस्था के निर्माण पर विशेष बल दिया जा रहा है।
संगमा का कहना है कि वर्ष २०३२ तक मेघालय के विकास के विजन को साकार करने के लिए ऐसे मंच अन्य राज्यों से सीखने, विशेषज्ञों के साथ संवाद करने और विकास के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के नए तरीकों को तलाशने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।
सार्थक और फलदायी चर्चा के लिए मुख्यमंत्री संगमा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ-साथ सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।





