काेलकाता: सामाजिक जनकल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “खुशियां केयर्स” के नए सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। इस शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के मंत्री अग्निमित्रा पॉल की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कठिन समय में लोगों के साथ खड़े होना और मदद का हाथ बढ़ाना एक अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नए सेवा केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक लोग लाभांवित होंगे और समाज कल्याण का यह प्रयास लगातार आगे बढ़ेगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान संस्था के प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे





