सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर पुलिस ने एसी के तांबे के पाइप चोरी के मामले में सफलता हासिल करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, गत १२ सितंबर २०२६ को माटीगाड़ा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ०८ सितंबर २०२६ को माटीगाड़ा थाना अंतर्गत स्थित ‘बाजार कोलकाता’ के एसी आउटडोर यूनिट से अज्ञात बदमाशों ने दो सेट एसी के तांबे के पाइप चोरी कर लिए थे।
मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम ने दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत महानंदा पुल के पास कुम्हारटोली निवासी २६ वर्षीय निकी दास को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत के दौरान पूछताछ में जांच टीम ने आरोपी के कब्जे से ३.२३५ किलोग्राम चोरी के एसी के तांबे के पाइप बरामद कर जब्त कर लिए।
पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई और जांच कर रही है।





