१८ सितंबर का मौसम: २१ राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, ८५ किलोमीटर प्रति घंटे तक चलेंगी तेज हवाएं

360_F_163966311_qh3qSk57mw9oLPOklZigzX9zlB5DgdaM

नयाँ दिल्ली :कल का मौसम १८ सितंबर २०२६: देश में मानसून की आक्रामक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी १८ सितंबर को यूपी, बिहार समेत २१ राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान अधिकतम ८५ किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने का भी अलर्ट है। इस आंधी के चलते पूर्वी और उत्तरी राज्यों में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में ७० से लेकर ८० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। जिससे मछुआरों को नदी और समुद्री किनारे से दूर जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पूर्वी भारत के कई राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी है।
कल का मौसम कैसा रहेगा १८ सितंबर
वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवा लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। इसके अलावा कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी १८ सितंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं।
देश के २१ राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी १८ सितंबर को देश के २१ राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मेघालय, असम और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ८५ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवा चल सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में स्पेशल अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (१८ सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी १८ सितंबर को बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ३० से ३५ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी १८ सितंबर को अधिकतम तापमान ३३ डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान २४ डिग्री सेल्सियस जाएगा।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी (१८ सितंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फर नगर, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, हापुड़, खेरी, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, महामाया नगर, इटावा, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, हरदोई, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, प्रयागराज, देवरिया, मैनपुरी और गोरखपुर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में कल यानी १८ सितंबर को अधिकतम तापमान ३३ डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान २६ डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (१८ सितंबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, भोजपुर, पटना, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ५० से ६० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी १८ सितंबर को अधिकतम तापमान ३३ डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान २६ डिग्री सेल्सियस रहेगा।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (१८-१९ सितंबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): जमशेदपुर, बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, दुमका, पलामू, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, लातेहार और सिमडेगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ६० से ६५ किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी १८ सितंबर को अधिकतम तापमान ३० डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान २२ डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (१८ सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और चमोली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ५० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। देहरादून में कल यानी १८ सितंबर को अधिकतम तापमान २९ डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान १९ डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (१८ सितंबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): मंडी, ऊना, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और किन्नौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ५० से ६० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी १८ सितंबर को अधिकतम तापमान ११ डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान २ डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (१८ सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): राजौरी, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, किश्तवाड़, रियासी, बारामूला, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां, दक्षिण दिनाजपुर, बांदीपोरा और मिरपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ६० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी १८ सितंबर को अधिकतम तापमान २४ डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान १२ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर| अधिकतम तापमान (१८ सितंबर)| न्यूनतम तापमान (१८ सितंबर)
दिल्ली| ३३° सेल्सियस| २४° सेल्सियस
मुंबई| ३१° सेल्सियस| २६° सेल्सियस
चेन्नई| ३४° सेल्सियस| २७° सेल्सियस
कोलकाता| ३३° सेल्सियस| २७° सेल्सियस
लखनऊ| ३३° सेल्सियस| २६° सेल्सियस
पटना| ३३° सेल्सियस| २६° सेल्सियस
रांची| ३०° सेल्सियस| २२° सेल्सियस
भोपाल| २९° सेल्सियस| २३° सेल्सियस
जयपुर| २९° सेल्सियस| २२° सेल्सियस
शिमला| २४° सेल्सियस| १४° सेल्सियस
नैनीताल| २२° सेल्सियस| १६° सेल्सियस
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल (१८ सितंबर-तेज बारिश-आंधी की संभावना): जलपाईगुड़ी, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, कालिम्पोंग, अलीपुर द्वार, दार्जिलिंग, कूचबिहार, कोलकाता, दुर्गापुर, बीरभूम और हावड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ७० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल यानी १८ सितंबर को अधिकतम तापमान ३३ डिग्री तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान २७ डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (१८ सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): फिरोजपुर, संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला, चंडीगढ़, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ६० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (१८ सितंबर-भारी बारिश की संभावना): जयपुर, उदयपुर, बारां, चुरू, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, दौसा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, जैसलमेर, अलवर और जालौर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ५० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल यानी १८ सितंबर को अधिकतम तापमान २९ डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान २२ डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (१८ सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): भोपाल, अनूपपुर, दमोह, विदिशा, होशंगाबाद, कटनी, बालाघाट, बैतूल, मंडला, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास, हरदा, सागर और सिवनी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ५५ से ६० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी १८ सितंबर को अधिकतम तापमान २९ डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान २३ डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
महाराष्ट्र में कल मौसम कैसा रहेगा
महाराष्ट्र (१८ सितंबर-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): ठाणे, धुले, नासिक, पालघर, गढ़चिरौली और नंदुरबार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ५० से ६० किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। वहीं, मुंबई में कल यानी १८ सितंबर को अधिकतम तापमान ३१ डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान २६ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
गुजरात में कल मौसम कैसा रहेगा
गुजरात (१८ सितंबर-भारी बारिश की चेतावनी): अरावली, महिसागर, राजकोट, गांधीनगर, अहमदाबाद, खेड़ा, पंचमहल, साबरकांठा और दाहोद में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ३० से ४० किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।
छत्तीसगढ़ में कल मौसम कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ (१८ सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): सरगुजा, मनेंद्रगढ़, रायपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, जांजगीर, महासमुंद, कोरबा और दुर्ग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ६५ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।
ओडिशा में कल मौसम कैसा रहेगा
ओडिशा (१८ सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जाजपुर, क्योंझर, बलांगीर, नुआपाड़ा, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, भद्रक, मयूरभंज, बालासोर और पुरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ६० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।

About Author

Advertisement