मेघालय: न्यायिक बुनियादी ढांचे पर मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश के बीच उच्च स्तरीय बैठक ​

FB_IMG_1789582353634

शिलांग: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने मेघालय उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और कानून विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य के न्यायिक बुनियादी ढांचे की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की।​बैठक के दौरान केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत प्रस्तावित परियोजनाओं, लागत सीमा में संशोधन तथा न्यू शिलांग टाउनशिप में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।​राज्य में आम नागरिकों के लिए न्याय प्रणाली को अधिक सुलभ और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से बुनियादी और तकनीकी सुविधाओं के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने पर बैठक में सहमति बनी।

About Author

Advertisement