त्रिपुरा: मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने रक्तदान शिविर का किया निरीक्षण, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

FB_IMG_1789220244840

​अगरतला/धलेश्वर: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने धलेश्वर स्थित रामकृष्ण मिशन द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
​सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि श्री रामकृष्ण परमहंस देव और स्वामी विवेकानंद के जगत् कल्याण के आदर्शों से प्रेरित होकर मानव सेवा के इस महान कार्य में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं और आयोजकों के प्रति वे हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं।
​रामकृष्ण मिशन परिसर में आयोजित इस शिविर में मुख्यमंत्री साहा ने स्वयं पहुंचकर रक्तदान कर रहे युवाओं और नागरिकों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मिशन के संन्यासी, गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

About Author

Advertisement