मुख्यमंत्री ने सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या से ही वर्चुअल माध्यम के जरिए कालिम्पोंग के लोगों को संबोधित किया
कालिम्पोंग: खराब मौसम के कारण राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का हेलीकॉप्टर कालिम्पोंग में लैंड नहीं कर सका। हेलीकॉप्टर के उतरने में असमर्थ रहने के बाद मुख्यमंत्री वापस सिलीगुड़ी लौट गए। मुख्यमंत्री का कालिम्पोंग टाउन हॉल में प्रशासनिक बैठक और जन-योजना वितरण कार्यक्रम निर्धारित था।
मुख्यमंत्री के वापस लौटने के बाद पर्वतीय मामलों के मंत्री विशाल लामा और दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कालिम्पोंग में नहीं उतर सका और वे सिलीगुड़ी लौटकर उत्तरकन्या से ही वर्चुअल माध्यम के जरिए कालिम्पोंग के लोगों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द होने के बाद सांसद राजू बिष्ट ने जीटीए के प्रशासक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री का चॉपर बागडोगरा से उड़ा था और हम कालिम्पोंग के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयार थे। लेकिन मौसम की वजह से मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री सिलीगुड़ी लौट गए और उत्तरकन्या से ही कालिम्पोंग के लोगों को संबोधित करेंगे।”
सांसद राजू बिष्ट ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पहाड़ की जनता ने जीटीए को खारिज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए वादे के अनुसार पहाड़ के स्थायी राजनीतिक समाधान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ भी बैठक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब तक स्थायी राजनीतिक समाधान नहीं हो जाता, तब तक जीटीए जनता के लिए काम करता रहेगा।





