नक्सलबाड़ी: डकैती की योजना मामले में दो और गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां पांच हुईं

7ed6be3a-1ac1-4ac0-aa6f-c518e4cddb4f

​नक्सलबाड़ी: नक्सलबाड़ी पुलिस ने डकैती की योजना बनाने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसके साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर ५ हो गई है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत गुरुवार रात गश्त के दौरान पुलिस को निखिल स्मृति मैदान के सुनसान इलाके में संदिग्ध लोगों की आवाजाही की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर प्रिंस राज, मोहम्मद समशेर और किशोर बासफोर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा डकैती की साजिश रचने की बात स्वीकार करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
​उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मंगलवार रात दो और व्यक्तियों, तपस बिस्वास और रंजन घोष को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को बुधवार को सिलीगुड़ी उप-मंडलीय अदालत में पेश किया गया।

About Author

Advertisement