शिलांग: मेघालय के फुटबॉलर रिकी जॉन शबोंग आगामी सितंबर-अक्टूबर ‘फीफा इंटरनेशनल विंडो’ के दौरान होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण मैचों के लिए २६ सदस्यीय भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चुने गए हैं।
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह रिकी की कड़ी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे रिकी के सफल प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।





