मुंबई: बॉलीवुड के सफल हास्य फिल्म निर्देशकों में शामिल प्रियदर्शन ने कहा है कि ‘हेरा फेरी’ के बाद वह लगातार कॉमेडी फिल्मों तक सीमित हो गए। अपनी नई फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज से पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें कॉमेडी फिल्मों की शूटिंग करना खास पसंद नहीं है।
प्रियदर्शन ने अपने हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत गंभीर विषय वाली ‘मुस्कुराहट’ से की थी। ‘गर्दिश’ और ‘विरासत’ ने उन्हें पहचान दिलाई। लेकिन वर्ष२००० में आई ‘हेरा फेरी’ की बड़ी सफलता के बाद उनकी पहचान एक कॉमेडी निर्देशक के रूप में बन गई। उनके मुताबिक, इसके बाद उनका करियर ‘कॉमेडी, कॉमेडी और कॉमेडी’ तक सीमित हो गया।
वर्ष २००१ से २००२१ के बीच निर्देशित २० हिंदी फिल्मों में १६ कॉमेडी थीं। अब ‘हैवान’ के जरिए वह ऐसी कहानी पेश करना चाहते हैं, जिसमें हास्य परिस्थितियों से स्वाभाविक रूप से पैदा हो, न कि कलाकारों से जबरन मजाक कराया जाए या अलग से कॉमेडी ट्रैक जोड़ा जाए।





