चीन, रूस और भारत के बीच बना मजबूत मोर्चा, अमेरिका फिर हो रहा अकेला

modi-xi-putin

वॉशिंगटन: अमेरिकी प्रभाव को चुनौती देने वाले मंच के रूप में देखे जाने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससिओ ) के शिखर सम्मेलन में चीन, रूस और भारत के नेताओं सहित विभिन्न देशों के प्रमुखों के शामिल होने की संभावना है।
सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं। सम्मेलन के दौरान इन नेताओं के बीच अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी। सोमवार को पुतिन और शी जिनपिंग के बीच मुलाकात होगी।
बताया जा रहा है कि यह संगठन इसी बैठक में ब्रिक्स मुद्रा की घोषणा कर सकता है।
मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने वाली एससिओ की मुख्य बैठक के दौरान पुतिन की ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ भी वार्ता होने की संभावना है।

About Author

Advertisement