डीएनए टेस्ट में मदद कर रही है भारत से आई फोरेन्सिक टीम

IMG-20260831-WA0017

काठमांडू: नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान के लिए डीएनए नमूनों के विश्लेषण में सहयोग करने भारत की फॉरेंसिक विशेषज्ञ टीम नेपाल पहुंच गई है।
नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव के अनुसार, भारतीय फॉरेंसिक टीम ने रविवार को नेपाल पुलिस की केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान टीम ने नेपाली फॉरेंसिक विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएनए विश्लेषण और पहचान प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की।
रसुवा में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हुई है, जिनमें से अनेक शवों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में भारतीय विशेषज्ञ टीम डीएनए नमूनों के वैज्ञानिक विश्लेषण के माध्यम से मृतकों की पहचान करने में नेपाल की सहायता करेगी।
राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि नेपाल में राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों में भारत का सहयोग लगातार जारी रहेगा और इस मानवीय संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ खड़ा है

About Author

Advertisement