जलपाईगुड़ी: शहर के नगरपालिका अध्यक्ष सैकत चटर्जी ने दिया इस्तीफा

Screenshot_20260827_230550_Chrome

जलपाईगुड़ी: तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली जलपाईगुड़ी नगरपालिका के अध्यक्ष सैकत चटर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
​कुछ दिनों पहले कई पार्षदों ने अध्यक्ष चटर्जी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। आरोप है कि अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद भी उन्होंने तय समय सीमा के भीतर बैठक नहीं बुलाई।
​बैठक न बुलाए जाने के बाद राज्य के नगर मामले एवं शहरी विकास विभाग ने अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस घटनाक्रम के तुरंत बाद सैकत चटर्जी ने गुरुवार को जलपाईगुड़ी नगरपालिका के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया।

About Author

Advertisement