कहा: ‘लोकतंत्र खतरे में’, अभिषेक ने भी बोला हमला
काेलकाता: तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में ममता ने दावा किया कि सरकारी कार्यालय में बैठे शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि ममता अपने घर से बाहर न निकल सकें।
ममता ने इसे भारतीय राजनीति का ‘नया निचला स्तर’ करार देते हुए राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश और देश की जनता से सवाल किया कि क्या संविधान द्वारा परिकल्पित भारत ऐसा ही है? उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी को भी किसी राजनीतिक नेता की आवाजाही की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करने का अधिकार नहीं है।
ममता ने प्रश्न उठाया कि इस टिप्पणी का क्या अर्थ है—गृह नजरबंदी, डराना-धमकाना या राजनीतिक उत्पीड़न? उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल उनके व्यक्तिगत अधिकार का मामला नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और विपक्ष की आवाज से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक विरोधियों को धमकाने और असहमति को दबाने का आरोप लगाया।
दूसरी ओर, तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जब कोई सम्मान हासिल नहीं कर पाता, तो वह डर पैदा करने की कोशिश करता है। उन्होंने भाजपा की राजनीति को धमकी और भय पर आधारित बताया।









