मेघालय: सरकार की माफी, असम के यात्रियों को सुरक्षा का आश्वासन

IMG-20260823-WA0043

शिलांग: शिलांग में १९ अगस्त को हुई हिंसा की घटना पर मेघालय सरकार ने खेद व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मेघालय के उपमुख्यमंत्री सियानब्हालांग धर और असम के मंत्री अतुल बोरा के बीच हुई बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई।
मेघालय सरकार ने बताया कि खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव सहित कुछ नेताओं को सार्वजनिक व्यवस्था कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में अब तक १५ एफआईआर दर्ज की गई हैं और हिंसा में शामिल पांच नकाबपोश लोगों की पहचान की गई है। इस घटना में 16 लोग घायल हुए, दो वाहनों में आग लगा दी गई और करीब ३१ वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। अब तक असम नंबर वाले ३,७७० से अधिक वाहनों को सुरक्षित रूप से असम भेजा जा चुका है। बाकी यात्रियों और वाहनों को भी अगले ४८ घंटों के भीतर सुरक्षित वापस भेजने की व्यवस्था की गई है। भविष्य में अंतरराज्यीय समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय तंत्र और संयुक्त समितियां गठित करने पर भी दोनों राज्य सहमत हुए हैं।

About Author

Advertisement