नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में २१ अगस्त का अपना ही एक खास महत्व है। इस दिन कई ऐसी घटनाएं घटीं जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में २१ अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
ऐतिहासिक घटनाएं:
१६८९: प्रथम जैकोबाइट विद्रोह के दौरान स्कॉटलैंड में,
विलियम तृतीय की सरकारी सेना (कैमरनियंस) और जेम्स सप्तम के समर्थकों (जैकोबाइट्स) के बीच जैकोबाइट विद्रोह के दौरान डंकेल्ड की लड़ाई लड़ी गई थी।
१७९०: जनरल विलियम मीडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल किले पर कब्जा कर लिया था। यह घटना तीसरे मैसूर युद्ध के दौरान हुई थी।
१८४२: तस्मानिया की राजधानी होबार्ट (तब ‘होबार्ट टाउन’) को आधिकारिक तौर पर एक शहर (सिटी) का दर्जा दिया गया था। (हालाँकि, इस शहर की वास्तविक प्रारंभिक स्थापना या यूरोपीय बस्ती के रूप में इसकी शुरुआत वर्ष १८०४ में हुई थी, और १८८१ में इसका नाम संक्षिप्त करके केवल ‘होबार्ट’ कर दिया गया)।
१९११: पेरिस के लूव्र संग्रहालय से लियोनार्डो दा विंची की ‘मोनालिसा’ पेंटिंग चोरी हुई थी। इस घटना ने इस कलाकृति को पूरी दुनिया में अत्यधिक प्रसिद्ध बना दिया। इसे विन्सेन्ज़ो पेरुगिया नामक एक इतालवी कर्मचारी ने चुराया था, जिसे दो साल बाद १९१३ में इटली में पकड़ा गया।
१९१५: पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
१९३८: इटली के सरकारी हाई स्कूलों से यहूदी शिक्षकों को निकाला गया। यह ऐतिहासिक घटना फासीवादी इटली में यहूदियों के खिलाफ शुरू हुए उत्पीड़न का एक बड़ा हिस्सा थी। बेनिटो मुसोलिनी की सरकार ने जर्मनी के एडॉल्फ हिटलर को खुश करने और अपने शासन को मजबूत करने के लिए नस्लीय कानून लागू किए थे।
१९४४: अमरीका, ब्रिटेन, रूस (सोवियत संघ) और चीन के प्रतिनिधियों ने वाशिंगटन डी.सी. के डंबर्टन ओक्स में एक ऐतिहासिक बैठक शुरू की थी, जिसे डंबर्टन ओक्स सम्मेलन कहा जाता है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भविष्य के अंतरराष्ट्रीय शांति संगठन यानी संयुक्त राष्ट्र की रूपरेखा और योजना तैयार करना था।
१९५९: मध्य प्रशांत महासागर में स्थित ज्वालामुखीय द्वीपों का एक सुंदर समूह हवाई अमेरिका का ५०वां प्रांत बना। इसकी राजधानी होनोलूलू है जो ओआहू द्वीप पर स्थित है। यह अमेरिका का एकमात्र ऐसा राज्य है जो पूरी तरह से द्वीपों से मिलकर बना है।
१९६३: दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति न्गो दिन्ह डिएम की सरकार ने देश में मार्शल लॉ (सैनिक शासन) की घोषणा की थी। यह कदम मुख्य रूप से देश भर के बौद्ध मंदिरों (पगोडा) पर सेना और विशेष बलों द्वारा किए गए हिंसक छापों और दमनकारी कार्रवाई को अंजाम देने व बौद्ध प्रदर्शनों को कुचलने के लिए उठाया गया था।
१९६५: यूरोपीय देश रोमानिया की ग्रेट नेशनल असेंबली द्वारा नया संविधान अपनाया गया, जिसके तहत देश का नाम बदलकर ‘रोमानिया का समाजवादी गणराज्य’ किया गया और कम्युनिस्ट शासन को औपचारिक रूप से और अधिक मजबूत किया गया।
१९६८: चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो ने सोवियत संघ के नेतृत्व में चेकोस्लोवाकिया पर हुए सैन्य आक्रमण की घोषणा की थी।
१९७२: भारत की संसद ने देश के पौधों, पक्षियों और जंगली जानवरों की प्रजातियों की सुरक्षा और उनके अवैध शिकार को रोकने के लिए ऐतिहासिक वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, १९७२ पारित किया।
१९८३: फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस. एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। वह तीन साल के निर्वासन के बाद देश लौटे थे।
१९८६: कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग २००० लोगों की मौत हो गई।
१९८८: भारत के बिहार राज्य और पूर्वी नेपाल सीमा पर ६.६ से ६.९ तीव्रता का आये भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।
१९९१: लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से आजाद होने की घोषणा की।
१९९१: सोवियत संघ में कम्युनिस्ट पार्टी के कट्टरपंथियों द्वारा किया गया तीन दिवसीय तख्तापलट (अगस्त क्राइसिस) पूरी तरह विफल हो गया। जनता और बोरिस येल्तसिन के कड़े विरोध के बाद राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव पुनः सत्ता में लौट आए और मास्को से आपातकालीन सेना तथा कर्फ़्यू हटा लिया गया।
१९९३: नासा का ‘मार्स ऑब्जर्वर’ अंतरिक्ष यान से संपर्क टूट गया था। लाल ग्रह (मंगल) की कक्षा में पहुँचने से ठीक तीन दिन पहले यह घटना हुई थी, जिससे नासा का यह महत्वपूर्ण और महंगा मंगल मिशन असफल हो गया था।
१९९७: पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से १४० लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
२०००: फ्रांस के दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में भीषण जंगल की आग लगी, जिससे लगभग १६०० हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े कीमती वन और पेड़-पौधे पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।
२००३: संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
२००५: भारत के सीमा सुरक्षा बल और बांग्लादेश के सीमा रक्षकों (तत्कालीन बांग्लादेश राइफल्स) के बीच पश्चिम बंगाल के रामपारा सीमा चौकी पर नदी के तटबंध निर्माण को लेकर हुई गोलीबारी व तनाव को समाप्त करने के लिए एक शांति समझौता सम्पन्न हुआ।
२००६: इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने दुजैल नरसंहार मामले में अदालत में पेश होने और ट्रायल में भाग लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद न्यायाधीश ने उन्हें जबरन अदालत से बाहर निकलवा दिया था।
२००८: श्रीनगर और ‘पाक अधिकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ किया गया था।
२००८: मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
२००९: भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हैरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद हादसे में विमान के पायलट लेफ्टिनेंट कमांडर सौरभ सक्सेना का निधन हो गया।
२०१२: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से २० लोगों की जानें गई।
२०१३: मलेशिया के जेंटिंग हाइलैंड्स में चिन स्वी मंदिर के पास एक भयानक बस दुर्घटना हुई थी। इस हादसे में ३७ लोगों की मौत हो गई थी और १६ अन्य घायल हुए।
२०१४: गाजा के राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष सैन्य कमांडर मारे गए थे। इन कमांडरों के नाम मोहम्मद अबू शमला, रएद अल-अत्तार और मोहम्मद बरहम (मोहम्मद दीफ के करीबी सहयोगी और कमांडर) थे।
२०१५: इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने सीरिया के होम्स प्रांत में स्थित ऐतिहासिक ‘मार एलियन मठ’ को पूरी तरह नष्ट कर दिया।
२०१५: यमन के ताइज़ शहर में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमलों में कम से कम ६५ नागरिकों की मौत हो गई।
२०१६: ब्राजील के मारकानी स्टेडियम (Maracanã Stadium) में रियो ओलंपिक २०१६ का आधिकारिक समापन हुआ।
२०१६: तुर्की के गाजियांटेप शहर में एक शादी पर हुए आतंकी हमले में कम से कम ५० लोगों की जान गई।
२०१६: सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र के गल्कायो शहर में अल-शबाब संगठन द्वारा किए गए एक आत्मघाती कार बम धमाके में कम से कम २० लोगों की जान गई।
२०१७: लंदन की संसद का ऐतिहासिक घंटाघर ‘बिग बेन’ चार साल लंबे मरम्मत और पुनरुद्धार कार्य से पहले अंतिम बार बजा।
२०१८: वेनेजुएला के तट पर ७.३ तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया जिससे राजधानी काराकास में इमारतें हिल गईं और एहतियातन उन्हें खाली कराया गया।
२०१९: ब्राजील के अमेज़न वर्षावन में लगी भयंकर और रिकॉर्ड तोड़ आग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का बड़ा विषय बनी।
२०१९: यमन के धमार गवर्नर में अमेरिका का एक एमक्यू-९ मिलिट्री ड्रोन मार गिराया गया।
२०२०: दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के कुल मामले २.२५ करोड़ के पार पहुंचे और वैश्विक मौतें ७.८ लाख तक हुईं।
२०२१: बढ़ती कीमतों के बीच भारत सरकार ने खाने के तेल को सस्ता करने के लिए सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क को आधा करते हुए १५% से घटाकर ७.५% कर दिया।
२०२२: भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद प्रवास के दौरान तेलुगु सिनेमा के मशहूर अभिनेता जूनियर एनटीआर से मुलाकात की।
२०२२: जम्मू-कश्मीर के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों ने १०-१२ किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद कर एक बड़ी आतंकवादी घटना को टाल दिया।
२०२३: नीदरलैंड और डेनमार्क ने यूक्रेन को F-१६ लड़ाकू विमान भेजने का आधिकारिक वादा किया।
२०२३: प्रगतिशील मूविमिएंटो सेमिला पार्टी के भ्रष्टाचार-विरोधी उम्मीदवार बर्नार्डो अरेवालो ने ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में शानदार जीत हासिल की।
२०२४: एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर और वर्गीकरण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विभिन्न दलित और आदिवासी संगठनों द्वारा २१ अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया था।
२०२५: भारत – संसद के मानसून सत्र का अंतिम दिन हंगामे के बीच समाप्त हुआ और सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
२०२५: संसद में ‘प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल’ पास हुआ, जिसके तहत रियल मनी गेमिंग पर रोक लगाने का प्रावधान किया गया है।
२०२५: भारत ने ओडिशा तट से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-५ का सफल परीक्षण किया।
२१ अगस्त को जन्मे व्यक्ति
१८७१: गोपाल कृष्ण देवधर – भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक।
१९१०: नारायण श्रीधर बेन्द्रे – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।
१९१५: इस्मत चुग़ताई – भारतीय साहित्य में एक चर्चित और सशक्त कहानीकार के रूप में विख्यात हैं।
१९२७: बी. सत्य नारायण रेड्डी – एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।
१९३०: प्रिंसेस मार्गरेट – ब्रिटेन की राजकुमारी।
१९३४: सुधाकरराव नाईक – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
१९३६: विल्ट चेम्बरलेन – अमेरिका के महान बास्केटबॉल खिलाड़ी।
१९३८: केनी रोजर्स – अमेरिका के प्रसिद्ध गायक और गीतकार।
१९४९: अहमद पटेल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ।
१९६७: कैरिए-एन्ने मोस – कनाडा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
१९७८: भूमिका चावला – भारतीय अभिनेत्री।
१९७९: पेमा खांडू – भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।
१९८४: बरुण सोबती – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और मॉडल।
१९८६: यूसैन बोल्ट – जमैका के महान धावक और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता।
१९८८: रॉबर्ट लेवानडोस्की – पोलैंड के प्रसिद्ध फुटबॉलर।
१९८९: हेडेन पेनेटियर – अमेरिका की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
२१ अगस्त को हुए निधन
१९३१: विष्णु दिगम्बर पलुस्कर – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
१९४०: लियो त्रोत्स्की – रूस के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ।
१९४८: वामनराव बलिराम लाखे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
१९७८: वीनू मांकड़ – भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे। इनका नाम विश्व के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।
१९८१: काका कालेलकर – भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
१९८३: बेनिग्नो एक्विनो जूनियर – फिलीपींस के प्रमुख विपक्षी नेता। मनीला हवाई अड्डे पर उनकी हत्या कर दी गई थी।
१९९५: सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर – नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय मूल के अमेरिकी खगोल भौतिक शास्त्री।
२००६: उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान – ‘भारत रत्न’ से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक।
२००७: क़ुर्रतुलऐन हैदर – उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका थीं।
२००८: गेराल्ड फिन – अमेरिकी रिकॉर्ड निर्माता और साउंड इंजीनियर।
२००९: बाबूलाल गौर – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय राजनीतिज्ञ।
२०२१: कल्याण सिंह – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
२०२१: डॉन एवर्ली – अमेरिकी रॉक एंड रोल गायक और गिटार वादक (एवर्ली ब्रदर्स फेम)।










