सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में होटल हेरिटेज के पीछे से पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने संदेह के आधार पर बिहार के खगड़िया जिले के पचराहा निवासी २२ वर्षीय विकाश यादव को हिरासत में लिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद दो बैगों से ७५० मिलीलीटर की २५ बोतलें अवैध शराब बरामद की गईं। आरोपी शराब के परिवहन या रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
प्रधान नगर पुलिस स्टेशन में बंगाल आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।










