बोले: ‘मानसिक स्थिति ठीक नहीं है’
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर उठाए गए सवालों के बाद बीजेपी ने उन पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी के ‘गले मिलने’ वाले बयान पर तंज कसते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं।
दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए विदेशी नेताओं से सिर्फ गले मिलना ही विदेश नीति है। इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद पार्टी नेता संदीप दीक्षित को गले लगाया। इस दौरान संदीप दीक्षित ने मजाकिया लहजे में टिप्पणी की, “आप मुझे इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी समझकर तो गले नहीं लगा रहे थे?”
इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया एक्स (X) पर शेयर करते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा, “आपको लगता है कि राहुल गांधी जी की मानसिक स्थिति ठीक है? झारखंड के रांची में कांके (मानसिक अस्पताल) इनके लिए सही जगह है।”
अपने भाषण में राहुल गांधी ने चीन के साथ सीमा विवाद, गलवान झड़प और मध्य पूर्व के मुद्दों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की नीतियों ने देश की विदेश नीति को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।









