अरुणाचल प्रदेश सीमा विवाद: भारत का चीन को दो टूक जवाब, ‘सीमा विवाद का असर दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ेगा’

2023_4image_04_57_03975279200

​नई दिल्ली: भारत के गृह मंत्रालय द्वारा ‘सर्वे ऑफ इंडिया’ के आधिकारिक नक्शों में अरुणाचल प्रदेश की २७ जगहों को उनके मानक नामों के साथ दर्ज किए जाने के बाद भारत और चीन के बीच कूटनीतिक तल्खी फिर बढ़ गई है। चीन द्वारा भारत के इस कदम को ‘गैर-कानूनी और अमान्य’ बताए जाने पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चीन के दावों को खारिज करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और इस अटल सच्चाई को कोई भी बदल नहीं सकता।
​विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि सीमावर्ती इलाकों और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति व स्थिरता बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। भारत ने स्पष्ट किया कि सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों का सीधा असर दोनों देशों के समग्र द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ेगा। हाल ही में आयोजित भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय (डब्ल्यूएमसीसी) की ३६वीं बैठक में भी भारत ने इसी रुख को दोहराया था। दोनों देश सीमा पर किसी भी तरह की गलतफहमी या गलत आकलन से बचने के लिए मौजूदा राजनयिक और सैन्य चैनलों का इस्तेमाल जारी रखने पर सहमत हुए हैं।

About Author

Advertisement