कम से कम २० लोगों की मौत, भारी तबाही
बोगोटा: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में आए ७.७ तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में कम से कम २० लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भूकंप के तेज झटकों के कारण लोगों को तुरंत अपने घरों और बहुमंजिला इमारतों से बाहर भागना पड़ा।
कोलंबिया की राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र राजधानी बोगोटा से लगभग ४०० किलोमीटर पश्चिम में सैन जोस डेल पालमार के पास ७९ किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के झटके पड़ोसी देशों वेनेजुएला और इक्वाडोर में भी महसूस किए गए।
चोको प्रांत के गवर्नर नोबोआ काउरिना कोर्डोबा-कुइरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भूकंप से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने मुख्य झटके के बाद आने वाले पराकंपों (आफ्टरशॉक) की आशंका जताते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।










