नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और राजनीतिक विश्लेषक शहजाद पूनावाला ने पार्टी छोड़ने के बावजूद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो बार धन्यवाद दिया है।
’शिया आगा खानी’ (इस्माइली) समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पूनावाला ने अपने आध्यात्मिक गुरु मौलाना हजार इमाम शाह रहीम अल-हुसैनी आगा खान को भारत आने का औपचारिक निमंत्रण देने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। भारत सरकार के निमंत्रण पर मौलाना आगा खान ९ से १५ सितंबर २०२६ तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
सोशल मीडिया पोस्ट में पूनावाला ने लिखा कि यह विचारशील निमंत्रण भारत और इस्माइली इमामत के बीच दीर्घकालिक मित्रता, पारस्परिक सम्मान और साझा मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस्माइली समुदाय ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में भारत और दुनिया भर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।











