नई दिल्ली: देश और दुनिया के इतिहास में ७ अगस्त की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं, महान हस्तियों के जन्म और निधन के साथ दर्ज है। इसी दिन १९०५ में स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ था, १९४१ में महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर का निधन हुआ था, और भारत में हर साल इस दिन को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन के विशेष महत्व से जुड़ी मुख्य बातें नीचे दी गई हैं।
७ अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:
१२९६: अपने चाचा और ससुर जलालुद्दीन खिलजी की हत्या करने के बाद, अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित कर दिया था।
१६०६: शेक्सपियर के नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
१७५३: ग्रेट ब्रिटेन की संसद के अधिनियम (ब्रिटिश संग्रहालय अधिनियम १७५३) के तहत ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना की गई थी। यह दुनिया का पहला राष्ट्रीय और सार्वजनिक संग्रहालय था, जिसे १५ जनवरी १७५९ को आम जनता के लिए खोला गया।
१७८२: जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने अमेरिकी सैन्य सम्मान ‘बैज ऑफ मिलिट्री मेरिट’ की स्थापना की थी। यही सम्मान आगे चलकर आधुनिक ‘पर्पल हार्ट’ के रूप में प्रसिद्ध हुआ, जो युद्ध में घायल या वीरगति को प्राप्त होने वाले सैनिकों को दिया जाता है।
१८८०: पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित ‘उचित वक्ता’ नामक हिन्दी साप्ताहिक प्रकाशित करना आरम्भ हुआ।
१९०५: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कलकत्ता के टाउन हॉल में ऐतिहासिक बैठक करके ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी आंदोलन का आह्वान किया था।
१९१४: रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया। यह प्रथम विश्व युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर पहली बड़ी सैन्य कार्रवाई थी।
१९४४: आईबीएम कंपनी ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक हॉवर्ड आइकन के साथ मिलकर दुनिया के पहले विशाल इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण किया, जो ५१ फीट लंबा और ५ टन वजनी था।
१९४७: बॉम्बे नगर निगम ने बॉम्बे इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रामवेज कंपनी- बेस्ट का अधिग्रहण किया। इसके तहत शहर की बिजली और सार्वजनिक परिवहन (ट्राम व बस) व्यवस्था औपचारिक रूप से निगम को हस्तांतरित हुई, जिससे ‘बेस्ट’ उद्यम की शुरुआत हुई।
१९५७: संयुक्त राज्य अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर ‘ऑपरेशन प्लंबबॉब’ के तहत ‘बॉल्टन’ नामक परमाणु परीक्षण किया था। यह परीक्षण शीत युद्ध के दौर में अमेरिकी परमाणु हथियारों के विकास और परीक्षण कार्यक्रम का एक हिस्सा था।
१९६०: पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट को फ्रांस से पूर्ण स्वतंत्रता मिली थी। फेलिक्स हाउफौएट-बोइग्नी देश के पहले राष्ट्रपति बने।
१९७४: फ्रांसीसी कलाकार फिलिप पेट्टे ने न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावरों के बीच १,३५० फीट की ऊंचाई पर बिना सुरक्षा जाल के ४५ मिनट तक रस्से पर चलकर यह ऐतिहासिक करतब दिखाया था।
१९८५: भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी गीत सेठी ने विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा था।
१९९०: भारत सरकार ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की थी, जिससे ओबीसी वर्ग को सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिला।
१९९०: राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू के आदेश पर अमेरिका ने इराक के कुवैत पर हमले के बाद सऊदी अरब की रक्षा के लिए ‘ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड’ की शुरुआत की थी। इस सैन्य अभियान का मुख्य उद्देश्य सऊदी अरब की सीमाओं की रक्षा करना था।
१९९६: अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा १३ हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।
१९९८: केन्या (नैरोबी) और तंजानिया (दार एस सलाम) में अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में २०० से अधिक लोग मारे गए।
१९९९: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
२०००: रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।
२००१: बेरूत में न्याय महल के पास सीरिया के शासन और कब्जे के विरुद्ध लेबनानी नागरिकों ने प्रदर्शन किया, जो बाद में सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़प में बदल गया।
२००२: तुलकर्म में हुई गोलीबारी में इजरायली गुप्तचर सैनिकों ने चार फिलिस्तीनी आतंकवादियों को मार गिराया और तीन को घायल कर दिया। गाजा पट्टी में एक इजरायली स्नाइपर ने हमास के सदस्य हुसाम हमदान को मार डाला।
२००३: बगदाद में जॉर्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में १२ लोगों की मृत्यु हो गई।
२००४: बीजिंग में हुए एशियन कप २००४ के विवादित फाइनल मैच में जापान ने चीन को ३-१ से हराया, जिसके बाद बीजिंग में दंगे भड़क गए।
२००५: इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
२००६: रॉयटर्स ने लेबनान संघर्ष की दो तस्वीरों में बदलाव पाए जाने के बाद एक लेबनानी फोटोग्राफर की ९२० तस्वीरें वापस ले लीं।
२००६: इराक में अमेरिकी सेना के उन पांच सैनिकों के खिलाफ सुनवाई शुरू हुई, जिन पर एक इराकी लड़की और उसके परिवार की हत्या का आरोप था।
२००८: भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने अपनी प्रधान ब्याज दरें ०.७५% बढ़ाकर १४.२५% करने की घोषणा की। सार्वजनिक क्षेत्र के कॉर्पोरेशन बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में ०.५०% बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की।
२००९: सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में गलत इलाज के लिए चार डॉक्टरों और कोलकाता के एडवांस मेडिकेयर रिसर्च इंस्टीट्यूट को दोषी करार दिया था।
२००९: पाकिस्तान में एक यात्री बस के सिंधु नदी में गिरने से कम से कम ३४ लोगों के मारे गए।
२०१०: जुआन मैनुएल सांतोस ने देश के ५९वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
२०११: यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह सऊदी अरब के अस्पताल से चोटों के इलाज के बाद बाहर आए।
२०१२: यूपीए उम्मीदवार मोहम्मद हामिद अंसारी ने एनडीए उम्मीदवार जसवंत सिंह को २५२ वोटों के अंतर से हराकर दूसरी बार उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीता।
२०१२: सीरिया के प्रधानमंत्री रियाद हिजाब अपने पद से इस्तीफा देकर जॉर्डन चले गए।
२०१३: यमन के सुरक्षा बलों ने अल-कायदा की उस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया जिसमें तेल पाइपलाइन और मुख्य बंदरगाहों को उड़ाने की योजना थी।
२०१३: केन्या की राजधानी नैरोबी स्थित जोमो केन्याटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीषण आग लगने के कारण कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।
२०१४: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मोसूल और आसपास के इलाकों में आतंकी संगठन ISIS के खतरे से निपटने और नागरिकों को बचाने के लिए लक्षित हवाई हमलों को मंजूरी दी।
२०१५: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में पहले राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उद्घाटन किया।
२०१५: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सिलसिलेवार आत्मघाती और ट्रक बम धमाकों में लगभग ५० लोग मारे गए और ४०० से अधिक घायल हुए।
२०१५: इराक की राजधानी बगदाद के एक बाजार में भयानक ट्रक बम धमाके में कम से कम ७६ लोगों की मौत हो गई।
२०१६: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के मेडक में १२२० मेगावॉट के थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखी।
२०१६: पूर्वी मैक्सिको में हरिकेन ‘अर्ल’ की वजह से आए भयानक भूस्खलन में कम से कम ३८ लोगों की मौत हो गई।
२०१६: मेसिडोनिया की राजधानी स्कोपजे में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम २१ लोगों की जान चली गई।
२०१७: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए, जिससे उसके कोयला और अन्य निर्यातों पर प्रतिबंध तय हुआ।
२०१७: फिलीपींस के मनीला में २४वें आसियान क्षेत्रीय मंच की बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्रीय सुरक्षा और कूटनीति पर बातचीत की गई।
२०१८: इथियोपिया सरकार ने लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए ओरोमो लिबरेशन फ्रंट के विद्रोहियों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
२०१८: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के परमाणु समझौते से हटने के बाद उस पर कड़े प्रतिबंधों का पहला दौर औपचारिक रूप से फिर से लागू किया।
२०१९: भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का ६ अगस्त की रात को निधन हुआ था। ७ अगस्त को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
२०२०: एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स-१३४४) केरल के कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (कोझिकोड) पर उतरते समय रनवे से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें २१ लोगों की मौत हो गई।
२०२१: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। इसी उपलक्ष्य में भारत में ‘भाला फेंक दिवस’ भी मनाया जाता है।
२०२१: अफ़गानिस्तान में तालिबान ने जवजान प्रांत की राजधानी शेबरगन पर कब्जा कर लिया।
२०२२: कॉमनवेल्थ गेम्स २०२२ में भारत के एल्डोस पॉल ने मेन्स ट्रिपल जंप में स्वर्ण और अब्दुल्ला अबू बकर ने रजत पदक जीता।
२०२२: इजराइल और गाजा के बीच चल रहे संघर्ष (ऑपरेशन ब्रेकिंग डॉन) के बाद दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी।
२०२३: लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी, जिससे उनकी लोकसभा में वापसी हुई।
२०२३: ठाणे के सरलांबे गांव में समृद्धि महामार्ग के निर्माण के दौरान एक भारी क्रेन गिरने से २० मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हुए।
२०२३: डोनेट्स्क क्षेत्र के पोक्रोवस्क शहर में रूसी मिसाइल हमलों से रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, जिसमें ७ लोगों की मौत और ८८ घायल हुए।
२०२४: पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल से पहले तय वजन से अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।
२०२४: भारत की पहली बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास एक्सरसाइज ‘तरंग शक्ति’ की शुरुआत हुई।
२०२५: भारत पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ का प्रारंभिक चरण प्रभावी हुआ।
२०२५: अमेरिकी प्रतिबंधों और चेतावनियों के बीच भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रूस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
७ अगस्त को जन्मे व्यक्ति:
१९८७: सिडनी क्रॉसबी – प्रसिद्ध कनाडाई आइस हॉकी खिलाड़ी।
१९७५: चार्लीज़ थेरॉन – ऑस्कर विजेता दक्षिण अफ्रीकी और अमेरिकी अभिनेत्री।
१९६०: डेविड विलियम डुचोवनी – प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता, लेखक और निर्देशक।
१९५७: रत्ना पाठक शाह – प्रसिद्ध भारतीय फिल्म और थिएटर अभिनेत्री।
१९५५: सुरेश वाडेकर – ख्यातिप्राप्त भारतीय गायक हैं।
१९२५: एम. एस. स्वामीनाथन – प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक तथा ‘हरित क्रांति’ के अगुआ।
१९०७: सचिन्द्र लाल सिंह – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा राजनेता थे।
१९०४: वासुदेव शरण अग्रवाल – भारत के प्रख्यात इतिहासकार और पुरातत्वविद्।
१९००: मलिक ख़िज़र हयात तिवाना – भारतीय राज्य पंजाब के राजनीतिज्ञ, सैन्य अधिकारी तथा ज़मींदार थे।
१८७६: माता हरि (वास्तविक नाम: मार्गरेथा गीर्ट्रुइडा ज़ेले) – नीदरलैंड की प्रसिद्ध डच नर्तकी और प्रथम विश्व युद्ध की जासूस।
१८७१: अवनीन्द्रनाथ ठाकुर – प्रसिद्ध भारतीय कलाकार और चित्रकार।
१७७९: कार्ल रिटर – जर्मनी के प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता।
१७०२: मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर – मुग़ल वंश का १४वाँ बादशाह था।
७ अगस्त को हुए निधन:
२०१८: एम. करुणानिधि – भारतीय राजनीतिज्ञ और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
२०१८: स्टैन मिकीता – प्रसिद्ध कनाडाई आइस हॉकी खिलाड़ी।
२०१३: संतोष कोली – आम आदमी पार्टी की सीमापुरी से विधानसभा उम्मीदवार।
२०११: नैंसी वेक – दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान प्रसिद्ध महिला लड़ाकों में से एक थीं।
२००९: गुलशन बावरा – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
२००५: पीटर जेनिंग्स – प्रसिद्ध कनाडाई-अमेरिकी पत्रकार और न्यूज एंकर।
१९७६: पी. सी. अदिचन – चौथी लोकसभा के सदस्य।
१९७४: वर्जीनिया एपगर – अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं।
१९५७: ऑलिवर हार्डी – मशहूर अमेरिकी कॉमेडियन और लॉरेल-हार्डी जोड़ी के हास्य अभिनेता।
१९४१: गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर – महान कवि, साहित्यकार और नोबेल पुरस्कार विजेता।
१९३८: कॉनस्टेंटिन स्टानिस्लावस्की – रूस के महान थिएटर निर्देशक और अभिनेता।
७ अगस्त के महत्त्वपुर्ण अवसर एवं उत्सव:
विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह): इसका मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना और माताओं को इसके लिए समर्थन देना है। इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ जैसे संगठनों द्वारा बढ़ावा दिया जाता है।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: इसकी शुरुआत वर्ष २०१५ में हुई थी। यह दिन १९०५ में शुरू हुए ऐतिहासिक स्वदेशी आंदोलन की याद दिलाता है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के बुनकरों का सम्मान करना, हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देना और लोगों को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करना है।









