सिलीगुड़ी: प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ सिलीगुड़ी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत सिलीगुड़ी थाना के खालपाड़ा टीओपी-२ की पुलिस टीम ने बर्दवान रोड क्षेत्र में छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया।
गुप्त सूचना के आधार पर ०५ अगस्त २०२६ की शाम को चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए लोगों में बिहार के किशनगंज, ठाकुरगंज स्थित बाघमारा निवासी २९ वर्षीय सहजमाल और १८ वर्षीय अर्शद के अलावा सिलीगुड़ी वार्ड नंबर ७, कोयला डिपो निवासी ३३ वर्षीय अंजुम कौसर शामिल हैं।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से २५९ ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर कानून के मुताबिक जब्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्टट के तहत सिलीगुड़ी थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।











