ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से अरुणाचल आर्चरी (तीरंदाजी) एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष तदार निग्लार के नेतृत्व में आयोजित हुई।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री खांडू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में तीरंदाजी के क्षेत्र में असीम प्रतिभाएं मौजूद हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार खेल क्षेत्र को मजबूत करने, युवा चैंपियनों को तराशने और राज्य का मान बढ़ाने वाले हर संभव प्रयास को अपना निरंतर समर्थन देती रहेगी।











