‘भारत टेक्स २०२६’ के लिए दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली: पूर्व विदेश सचिव
और संसद सदस्य हर्षवर्धन शृंगला ने नॉर्थईस्ट इंडिया फैशन एंड डिजाइन काउंसिल (एफएनडिसी) की संस्थापक और अध्यक्ष सुश्री मेधा सैकिया जी तथा सचिव सुश्री मेघना राय मेधी जी से मुलाकात की है। इस बैठक के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र की समृद्ध कपड़ा विरासत, हथकरघा (हैंडलूम) परंपराओं और रचनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की गई।
शृंगला ने भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहे भारत के सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा आयोजन ‘भारत टेक्स २०२६’ में पूर्वोत्तर भारत का आधिकारिक प्रतिनिधित्व करने के लिए एफएनडिसी की टीम को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। यह आयोजन इस क्षेत्र की समृद्ध हथकरघा परंपराओं, स्वदेशी कपड़ों, शिल्प कौशल और आधुनिक डिजाइन नवाचारों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के सामने प्रदर्शित करेगा।









