ईटानगर: दोइमुख स्थित राजीव गांधी विश्वविद्यालय (आरजीयू) के नवनियुक्त कुलपति प्रो. (डॉ.) शिवराज जी ने आज अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री खांडू ने नवनियुक्त कुलपति का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें एक सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर प्रसन्नता साझा करते हुए मुख्यमंत्री खांडू ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. (डॉ.) शिवराज के कुशल नेतृत्व में राजीव गांधी विश्वविद्यालय सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राजीव गांधी विश्वविद्यालय अकादमिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा और राज्य की शैक्षणिक व विकासात्मक आकांक्षाओं को पूरा करने में और भी अधिक महत्वपूर्ण योगदान देगा।”









