सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) थाने की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्कूटी चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गत १२ अप्रैल २०२६ को माननीय प्रधानमंत्री के सिलीगुड़ी दौरे के दौरान कावाखाली मैदान से एक स्कूटी चोरी हो गई थी, जिसके बाद एनजेपी थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच करते हुए एनजेपी थाने के एएसआई खगेन बर्मन और उनकी टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनजेपी थाना क्षेत्र के अंबिकानगर निवासी २० वर्षीय गणेश घोष को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए घटना की आगे की जांच की जा रही है।









