त्रिपुरा में ‘बिजनेस कॉन्क्लेव २०२६’ का आगाज: १ लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद

FB_IMG_1783664149862

​अगरतल्ला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डा. माणिक साह ने अगरतल्ला के हपानिया स्थित अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी हॉल में ‘डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव २०२६’ का भव्य उद्घाटन किया है। त्रिपुरा को भारत का एक बेहतरीन निवेश स्थल बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
​इस उद्घाटन समारोह में देश-विदेश के लगभग १२०० उद्योगपतियों, उद्यमियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री साह के अनुसार, इस कॉन्क्लेव के दौरान २५० से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिससे राज्य में लगभग १ लाख करोड़ रुपये का भारी निवेश आएगा।
​माना जा रहा है कि इस निवेश से त्रिपुरा में नए उद्योग लगेंगे, हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य का आर्थिक विकास तेजी से होगा। इस खास मौके पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल और श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

About Author

Advertisement