प्रधानमंत्री मोदी का इंडोनेशिया यात्रा: रक्षा और कनेक्टिविटी सहित ५ क्षेत्रों में ऐतिहासिक समझौते

35fb71c5-42bc-43b2-ae8e-363eb014411a

नयी दिल्ली: ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की आधिकारिक यात्रा के सिलसिले में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे हैं, जहां हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो ने उनका भव्य स्वागत किया। दौरे के दूसरे दिन जकार्ता स्थित राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी को विशेष ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ औपचारिक विदाई और स्वागत दिया गया। इसके तुरंत बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा, प्रौद्योगिकी, व्यापार और समुद्री कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से ५ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
​इस ऐतिहासिक वार्ता के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति बढ़ाने पर सहमति बनी है, साथ ही इंडोनेशिया ने भारत की आधुनिक ‘अस्त्र’ मिसाइल खरीदने का भी फैसला किया है। रणनीतिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले मलक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रैट) के पास स्थित ‘सबांग बंदरगाह’ का विकास दोनों देश मिलकर करेंगे, जो भारत के ग्रेट निकोबार बंदरगाह प्रोजेक्ट से महज १०० मील की दूरी पर है। इसके अलावा, इंडोनेशिया की चुनावी प्रणाली में मदद करने के लिए भारत वहां की जरूरतों के अनुसार विशेष इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का निर्माण करेगा, जबकि खनिज आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए इंडोनेशिया के स्टील, निकेल और ‘रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट’ उत्पादन क्षेत्रों में भारत बड़ा निवेश करेगा। इंडोनेशिया का यह सफल दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने अगले गंतव्य ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे।

About Author

Advertisement