असम: असम कैबिनेट का बड़ा फैसला

FB_IMG_1783272837442

पुलिस व्यवस्था में बड़े सुधार के साथ ‘डायल ११२’ मोबाइल सेवा को मंजूरी

गुवाहाटी: असम कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण और जन-हितैषी फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व सरमा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पुलिस प्रणाली में युगांतरकारी सुधार करते हुए ‘डायल ११२’ मोबाइल पुलिस सेवा (भ्राम्यमाण पुलिस सेवा) को मंजूरी दी गई है।
​इसके साथ ही, कल से शुरू होने जा रहे असम विधानसभा के बजट सत्र में पेश किए जाने वाले विभिन्न विधेयकों को लेकर भी कैबिनेट में अहम निर्णय लिए गए। राज्य सरकार के अनुसार, कैबिनेट द्वारा लिए गए ये जन-केंद्रित फैसले असम की जनता की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करने में निश्चित रूप से एक मददगार भूमिका निभाएंगे।

About Author

Advertisement