नागरिक-सैन्य समन्वय से पर्यटन में नया अध्याय
ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में नागरिक और सेना के संयुक्त प्रयास से एक ऐतिहासिक पर्वतारोहण अभियान सफल हुआ है। ‘ऑपरेशन अरुणोदय’ के तहत भारतीय सेना के गजराज कॉर्प्स, सेला वॉरियर्स और राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान (एनआईएमएएस) की संयुक्त टीम ने ५,५८३ मीटर ऊंची चुनौतीपूर्ण बजरंग चोटी (बजरंग पीक) पर सफलतापूर्वक फतह हासिल की है।
सुदूर सीमावर्ती क्षेत्र को साहसिक पर्यटन का केंद्र बनाने और स्थानीय लोगों की आजीविका में सुधार लाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।










