अत्यधिक तनाव, मानसिक थकान और नींद की कमी के कारण यदि आपको दिनभर आलस और कमजोरी महसूस होती है, तो सुबह के समय मखाना खाना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। मखाना एक ऐसा पौष्टिक स्नैक है जो लो-कैलोरी, हाई-प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। सुबह खाली पेट इसे खाने से इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे ब्लडस्ट्रीम में ग्लूकोज धीरे-धीरे रिलीज होता है। इससे शरीर का एनर्जी लेवल दिनभर सही बना रहता है और मीठा नाश्ता करने के बाद होने वाली ‘एनर्जी क्रैश’ की समस्या नहीं होती।
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए सुबह मखाना खाना एक स्मार्ट विकल्प है। इसमें फाइबर अधिक और कैलोरी कम होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार अस्वस्थ चीजें खाने की इच्छा नहीं होती। यह फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त कर कब्ज और पेट फूलने जैसी दिक्कतों को भी कम करता है। इसके अलावा, मखाने में सोडियम और फैट की मात्रा कम होती है जबकि पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक होता है, जो शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
मखाना कैल्शियम का भी एक बेहतरीन स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है, खासकर बढ़ती उम्र के लोगों और मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए यह बेहद उपयोगी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे सूजन कम होती है और स्किन का डलनेस दूर होकर चेहरे पर चमक आती है। डायटिशियन के अनुसार, सुबह के समय मुट्ठी भर भुना हुआ मखाना खाना सबसे अच्छा होता है, लेकिन ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा नमक या तले हुए मखाने खाने से इसके स्वास्थ्य लाभ कम हो सकते हैं।










