जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर
ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की उपस्थिति में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कलिंग मोयोंग और पूर्व सांसद विनोद सोनकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में राज्य सरकार के माननीय मंत्रियों, विधायकों और जिला परिषद अध्यक्षों सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री खांडू ने सोशल मीडिया फेसबुक पर इस बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक के दौरान पार्टी की विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, व्यापक जनसंपर्क और जनता की सेवा में सामूहिक प्रयासों के माध्यम से पार्टी को जमीनी स्तर (ग्रासरूट) पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई है।











