सांसद राजू विष्ट ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का स्वागत

FB_IMG_1783101903818

सिलीगुड़ी: दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजू विष्ट ने उत्तर बंगाल क्षेत्र की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में भाग लेने सिलीगुड़ी पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री अधिकारी उत्तर बंगाल के विकास और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के लिए ‘उत्तरकन्या’ पहुंचे हैं।
​सांसद राजू विष्ट ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री की कार्यशैली की जमकर सराहना की। विष्ट ने शासन के प्रति उनके व्यावहारिक और सक्रिय दृष्टिकोण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सभी प्रमुख मुद्दों को सीधे सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं।
​टीएमसी पर तीखा हमला
​मुख्यमंत्री की प्रशंसा करने के साथ ही सांसद विष्ट ने तृणमूल कांग्रेस (टीएससी) के नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दोनों के कार्यक्षेत्र की तुलना करते हुए लिखा:
​”यह (सुवेंदु अधिकारी का दृष्टिकोण) टीएमसी के मुख्यमंत्री के बिल्कुल विपरीत है, जो केवल हमारे क्षेत्र में छुट्टियां मनाने या लोगों के बीच विभाजन के बीज बोने के लिए आते थे।”
​समीक्षा बैठक से बड़ी उम्मीदें
​उत्तर बंगाल के प्रशासनिक मुख्यालय ‘उत्तरकन्या’ में होने वाली इस समीक्षा बैठक को क्षेत्र के विकास, कानून-व्यवस्था और लंबित परियोजनाओं को गति देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सांसद विष्ट ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के इस सीधे हस्तक्षेप से उत्तर बंगाल की जनता की प्रमुख समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।

About Author

Advertisement