कोलकाता: अंबुजा नेवटिया ग्रुप ने पार्थिव नेवटिया को अंबुजा नेवटिया हेल्थकेयर वेंचर लिमिटेड (एएनएचवीएल) का नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करने की घोषणा की है। इससे पहले वे इस वर्टिकल के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे। अपनी पूर्व भूमिका में उन्होंने पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में ग्रुप के क्लिनिकल इकोसिस्टम को मजबूत करने और रणनीतिक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अस्पताल नेटवर्क का विस्तार और उपलब्धियां
पार्थिव नेवटिया के नेतृत्व में न्यू टाउन स्थित ‘नियोटिया भागीरथी वुमन एंड चाइल्ड केयर सेंटर’ में ‘सेंटर फॉर पीडियाट्रिक मल्टीस्पेशलिटी केयर’ की शुरुआत की गई थी। इसके साथ ही उन्होंने असम के गुवाहाटी में ग्रुप के पहले मां और बच्चे के हेल्थकेयर सुविधा की स्थापना का नेतृत्व कर पूर्वोत्तर भारत में ग्रुप की उपस्थिति दर्ज कराई। हाल ही में कंपनी को असम सरकार से ३०० बिस्तरों वाले मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के विकास के लिए निवेश की मंजूरी भी मिल चुकी है।
भविष्य का रोडमैप और डिजिटल बदलाव
ग्रुप के अनुसार, नए मैनेजिंग डायरेक्टर के नेतृत्व में कंपनी कोलकाता में अपना पहला मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने और पूर्वी भारत में स्पेशलाइज्ड हेल्थकेयर नेटवर्क का विस्तार करने के रोडमैप पर काम कर रही है। पार्थिव नेवटिया का मुख्य ध्यान उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच बढ़ाने, डिजिटल बदलाव को अपनाने और विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों में ‘इंटीग्रेटेड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने पर केंद्रित रहेगा।











