चाय बागान श्रमिकों के स्वास्थ्य सुधार के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री लामा

2c428fc3-f7e4-40ab-947a-ca2243fcf18c

काेलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य मंत्री और कालचीनी के विधायक विशाल लामा ने कहा है कि सरकार चाय बागान श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नवान्न स्थित अपने कार्यालय में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) के उच्च अधिकारियों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उन्होंने यह बात कही।
​बैठक में चाय बागान क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण तथा समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री लामा ने ईएसआई सुविधाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने और चिकित्सा व्यवस्था में आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
​चाय बागान के श्रमिकों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में चाय बागान क्षेत्रों के समग्र विकास और श्रमिक परिवारों के कल्याण के लिए सरकार पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है।

About Author

Advertisement