नई दिल्ली: इतिहास में २७ जून का विशेष महत्व है। सन् १९६४ में आज ही के दिन यह निर्णय लिया गया था कि दिल्ली में स्थित ‘तीन मूर्ति भवन’ में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय बनाया जाएगा। उनके निधन के बाद उनकी स्मृति में इसे संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया। सीढ़ीनुमा गुलाब उद्यान और एक दूरबीन यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। इसी गुलाब उद्यान से नेहरू जी अपनी शेरवानी पर लगाने के लिए गुलाब का फूल चुना करते थे।
देश और दुनिया के इतिहास में २७ जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं~
१६९३: लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका ‘लेडीज मर्करी’ का प्रकाशन शुरू हुआ।
१८६७: बैंक ऑफ कैलिफोर्निया ने अपना व्यावसायिक संचालन शुरू किया।
१९१४: अमेरिका ने इथियोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
१९४०: सोवियत संघ की सेना ने रोमानिया पर हमला किया।
१९५४: सोवियत संघ ने मॉस्को के निकट ओबनिंस्क में दुनिया के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र (ओबनिंस्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र) को शुरू किया था।
१९५७: ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।
१९६४: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद, दिल्ली के तीन मूर्ति भवन को उनकी स्मृति में संग्रहालय में तब्दील करने का निर्णय लिया गया।
१९६७: लंदन के बार्कलेज बैंक ने एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम (स्वचालित गणक मशीन) स्थापित किया।
१९६७: भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस ७४८ को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
१९११: युगोस्लाविया की सेना ने स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के ४८ घंटे के भीतर ही इस छोटे से देश पर हमला कर दिया।
२००२: जी-८ देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत हुए।
२००३: संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर लगा प्रतिबंध रद्द किया गया।
२००४: अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलीलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए।
२००५: ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
२००६: गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए।
२००७: जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।
२००८: भारत व पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।
२००८: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ़ अली जरदारी छह दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में तुर्की रवाना हुए।
२००८: माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
२०१५: भारत के फिल्म इतिहास में अपना एक खास मुकाम रखने वाले सत्यजीत रे की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।
२०१६: छह साल के तनावपूर्ण संबंधों के बाद इजराइल और तुर्की के प्रधानमंत्रियों ने अपने राजनयिक संबंधों को सामान्य बनाने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते की घोषणा की।
२०१६: भारत ने मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) में औपचारिक रूप से प्रवेश किया, जिससे देश की रक्षा और एयरोस्पेस क्षमताओं को एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय बढ़ावा मिला।
२०१७: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच वाशिंगटन डी.सी. में अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक हुई।
२०१८: इस ऐतिहासिक दिन पर सऊदी अरब में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगा दशकों पुराना प्रतिबंध आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया था।
२०१८: कनाडा ने मनोरंजक उद्देश्यों के लिए भांग के उपयोग को वैध कर दिया था।
२०१८: भारतीय क्षेत्र पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक बस और एसयूवी की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई।
२०१८: इंडोनेशिया की टोबा झील में एक पर्यटक नौका के पलटने से लगभग तीन लोगों की मौत हो गई थी और १९० से अधिक लोग लापता हो गए थे।
२०१९: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के ओसाका पहुंचे, जहाँ उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय वार्ताएं कीं।
२०२०: पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में कृष्ण मंदिर के निर्माण और विकास के लिए १० करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दी थी।
२०२०: आयरलैंड के गठबंधन ने माइकल मार्टिन को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।
२०२०: कोरोना महामारी के कारण १०वीं और १२वीं की शेष परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन/पिछली परीक्षाओं के आधार पर प्रमोट करने का फैसला लिया गया।
२०२०: काबुल में हुए एक बम विस्फोट में अफगानिस्तान स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी।
२०२०: अमेज़न ने सेल्फ-ड्राइविंग कारों की तकनीक विकसित करने वाली कंपनी जूक्स को खरीदने की घोषणा की।
२०२१: मध्य प्रदेश के बालाघाट में police ने ५ करोड़ रुपये के जाली नोटों का जखीरा पकड़ा था और ८ लोगों को गिरफ्तार किया था।
२०२१: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की गति तेज की गई और एक दिन में रिकॉर्ड १६ लाख से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई गईं।
२०२१: जम्मू में वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादियों ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराए।
२०२२ : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी में जी७ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने आपातकाल की याद दिलाते हुए लोकतंत्र पर बात की।
२०२२: दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
२०२२: जॉर्डन के अकाबा बंदरगाह पर जहरीली गैस के रिसाव से १२ लोगों की मौत हो गई थी और २५० से अधिक लोग घायल हो गए थे।
२०२२: सैन एंटोनियो में एक ट्रक (ट्रैक्टर-ट्रेलर) के अंदर कम से कम ५१ मृत प्रवासी मिले थे, जो अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे।
२०२४: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा आबकारी नीति मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
२०२५: भारत के हिमाचल प्रदेश (कुल्लू, धर्मशाला), जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बादल फटने व भारी बारिश से भारी तबाही हुई।
२०२५: गुजरात में अहमदाबाद की १४८वीं ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग किया गया।
२०२५: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में प्री-मानसून बारिश और अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से कई पर्यटकों सहित कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
जन्म (प्रमुख व्यक्तित्व)~
१८३८: भारत के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की रचना करने वाले महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिले में हुआ था।
१८८०: अमेरिका की एक विश्व प्रसिद्ध लेखिका, विकलांगता अधिकार कार्यकर्ता और लेक्चरर हेलेन केलर का जन्म। दृष्टिबाधित और मूक-बधिर होने के बावजूद उन्होंने दुनिया भर में मिसाल कायम की।
१९२२: तमिल भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार अकिलन का जन्म हुआ था।
१९३९: राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार का जन्म हुआ था।
१९५५: भारतीय पत्रकार पूर्णिमा वर्मन का जन्म हुआ था।
१९६४: भारत की दिग्गज एथलीट पी. टी. उषा का जन्म। उन्हें ‘पय्योली एक्सप्रेस’ और ‘क्वीन ऑफ इंडियन ट्रैक एंड फील्ड’ के रूप में भी जाना जाता है।
१९६६: हॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक जे. जे. अब्राम्स का जन्म।
१९७५: ‘स्पाइडर-मैन’ की मूल त्रयी में पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन की भूमिका निभाने वाले अमेरिकी अभिनेता टोबी मैगुआयर का जन्म।
निधन (प्रमुख व्यक्तित्व)~
१८३९: ‘शेर-ए-पंजाब’ के नाम से मशहूर महाराजा रणजीत सिंह का निधन हुआ। उन्होंने पंजाब को एक सशक्त साम्राज्य के रूप में एकजुट किया था और अपने जीते-जी अंग्रेजों को अपने राज्य में पैर नहीं रखने दिया था।
२००१: दो बार अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) जीतने वाले प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता जैक लेमन का निधन हुआ।
२००८: सैम मानेकशॉ – भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष (फील्ड मार्शल) का निधन हुआ था। उनके नेतृत्व में भारत ने सन १९७१ में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
२०१६: इटली के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता बड स्पेंसर का निधन।
महत्वपूर्ण दिवस~
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के महत्व को पहचानने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को सराहने के लिए यह दिवस हर वर्ष २७ जून को दुनिया भर में मनाया जाता है।











