सिलीगुड़ी में पति की संदिग्ध मौत: पत्नी गिरफ्तार, मां ने लगाया हत्या का आरोप

61jywqE4LQL._UF1000,1000_QL80_

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना क्षेत्र के ढकनीकाटा इलाके में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। २० जून को कृष्णेंदु सरकार (गुड्डू) का शव उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था। शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन मृतक की मां ने बेटे के शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए अपनी बहू सोमा सरकार (३१) के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध संलिप्तता के आरोप में सोमा को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश थी।

About Author

Advertisement