आगामी बजट से बंगाल में आर्थिक सुधारों और रोजगार को मिलेगी गति: संजय बुधिया

IMG-20260619-WA0113

काेलकातन: पश्चिम बंगाल के आगामी बजट को लेकर उद्योग जगत और आर्थिक विश्लेषकों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में माननीय वित्त मंत्री डॉ. स्वपन दासगुप्ता द्वारा पेश किया जाने वाला यह बजट राज्य के समग्र आर्थिक विकास के लिए एक ‘कर्टन-रेजर’ (शुरुआती मील का पत्थर) साबित होगा, जो विकास के नए एजेंडे को गति देगा।
​उद्योग जगत को विशेष रूप से उम्मीद है कि इस बजट में सख्त ‘लैंड सीलिंग एक्ट’ (भूमि सीमा अधिनियम) में ढील दी जाएगी। साथ ही, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करने के लिए अन्य राज्यों के समकक्ष प्रोत्साहन बहाल किए जा सकते हैं। इन फैसलों से न केवल बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि सामाजिक कल्याण वितरण प्रणाली भी मजबूत होगी।
​विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य सरकार के पास उपलब्ध भूमि और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का पुनर्गठन व मौद्रिकरण करके राजस्व जुटाने पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, इस बजट के केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं जैसे कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, फ्रेट कनेक्टिविटी और ‘पूर्वोदय’ पहलों के साथ निकटता से जुड़े होने की संभावना है।
​पैटन इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय बुढ़िया के अनुसार: “यह बजट अन्य राज्यों में कार्यरत हमारे भाई-बहनों से वापस बंगाल आने का एक स्पष्ट आह्वान करेगा, ताकि हम सब मिलकर यहाँ की संभावनाओं और अवसरों को हकीकत में बदल सकें।”

About Author

Advertisement