​सिक्किम पहुंचीं केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे

IMG-20260616-WA0089

रंगपो में हुआ भव्य स्वागत, दो दिवसीय व्यस्त दौरा शुरू

पाक्योङ: भारत सरकार की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और श्रम एवं रोजगार केंद्रीय राज्यमंत्री माननीय सुश्री शोभा करंदलाजे आज अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के सिलसिले में सिक्किम पहुंच चुकी हैं।
​केंद्रीय राज्यमंत्री करंदलाजे १६ से १७ जून २०२६ तक सिक्किम के औपचारिक दौरे पर रहेंगी। इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे राज्य में आयोजित होने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों, बैठकों और आधिकारिक व्यस्तताओं में हिस्सा लेंगी।
​आज सिक्किम के प्रवेश द्वार ‘रंगपो टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर’ में उनके आगमन पर सिक्किम सरकार की ओर से उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें रिसीव करने के लिए गृह विभाग के प्रोटोकॉल अधिकारी श्री डीपी सिलाल, रंगपो के एसडीपीओ श्री समीर प्रधान और एसडीएम कार्यालय के आरओ/एडी श्री विमल गुरुङ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
​रंगपो में पारंपरिक और भव्य स्वागत के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री करंदलाजे अपने दौरे के आगे के कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गईं। उनके इस दौरे से सिक्किम में छोटे उद्योगों और रोजगार के क्षेत्रों में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

About Author

Advertisement