यरुशलम: इज़राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमर बेन – गियोर ने अमेरिका और ईरान के बीच घोषित समझौते पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का समझौता इज़राइल के लिए “बाध्यकारी” नहीं है।
इटामार बेन-गविर ने एक्स पर लिखा, “हमें ट्रम्प के समझौते को स्वीकार करने के लिए मजबूर नहीं किया गया है। इज़राइल अमेरिका का गुलाम नहीं है और हम एक स्वतंत्र तथा संप्रभु राष्ट्र हैं।”
उन्होंने कहा, “हमारी जिम्मेदारी इज़राइल के नागरिकों, आईडीएफ (इज़राइल रक्षा बल) के सैनिकों और यहूदी जनता के प्रति है।”
इज़राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि इज़राइल कोई ‘अस्थिर देश’ नहीं है।









