नई दिल्ली: इतिहास में १६ जून की तारीख कई महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाओं की गवाह रही है। इनमें सबसे प्रमुख घटना वर्ष १९६३ की है, जब सोवियत संघ (अब रूस) की एक महिला ने पहली बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। रूस की इस २६ वर्षीय महिला का नाम लेफ्टिनेंट वेलेंटीना टेरेश्कोवा था, जिन्होंने राजधानी मॉस्को से ‘वोस्टोक ६’ अंतरिक्ष यान में सवार होकर अंतरिक्ष की ओर अपना सफर शुरू किया था। वह अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली विश्व की पहली महिला हैं।
१६ जून की अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं इस प्रकार हैं~
१६०६: मुग़ल शासक जहाँगीर के कार्यकाल में सिख गुरु अर्जुन देव को लाहौर (वर्तमान पाकिस्तान) में अत्यधिक यातनाएं देकर शहीद कर दिया गया।
१७७९: स्पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
१८५८ : प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी गई।
१८८१: ऑस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ एक सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए।
१८८४: अमेरिका के ब्रुकलिन में विश्व का पहला ‘रोलर कोस्टर’ आम जनता के लिए खोला गया।
१८९०: अमेरिका में दूसरे ‘मैडिसन स्क्वायर गार्डन’ का उद्घाटन किया गया।
१९०३: हेनरी फोर्ड ने १२ सहयोगियों के साथ मिलकर ‘फोर्ड मोटर कंपनी’ की स्थापना की। कंपनी ने इसी वर्ष १५ जुलाई को अपनी पहली कार बेची थी।
१९०३: नॉर्वे के रोआल्ड अमुंडसेन ने कनाडाई द्वीपों के माध्यम से अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले ‘उत्तर-पश्चिमी समुद्री मार्ग’ की खोज की।
१९११: न्यूयॉर्क में ‘आईबीएम’ कंपनी की स्थापना हुई, जिसका प्रारंभिक नाम ‘कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकॉर्डिंग कंपनी’ था।
१९२४: चीन में ‘वामपोआ सैन्य अकादमी’ की स्थापना हुई।
१९२४: एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में महज ३० रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने यह मैच एक पारी और १८ रन से जीता।
१९७६: दक्षिण अफ्रीका के सोवेटो में स्थानीय भाषा के अनिवार्य कार्यान्वयन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लगभग २०,००० स्कूली छात्रों पर पुलिस की गोलीबारी में सैकड़ों छात्रों की मृत्यु हो गई। इस दिन को दक्षिण अफ्रीका में ‘युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
१९७९: सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ हुए संघर्ष में ६२ शेखों की मृत्यु हुई।
१९८३: भारत के छत्तीसगढ़ में ‘गुरु घासीदास विश्वविद्यालय’ की स्थापना की गई।
१९९२: ब्रिटेन की राजकुमारी डायना के जीवन पर आधारित विवादास्पद पुस्तक ‘डायना – ए ट्रू स्टोरी’ का विमोचन हुआ, जिसमें उन्हें दुखी और असंतुलित दर्शाया गया था।
२००१: अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त हुई, जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी मिसाइल कार्यक्रम का विरोध किया।
२००६: नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत हुए।
२००७: भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला बनीं। इसी दिन एड्स जागरूकता के लिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को ‘सिल्वर स्टार अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
२००८: कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़ों को विवाह करने की कानूनी अनुमति दी गई।
२००८: प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी को प्रथम ‘फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
२००८: विश्व की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी ‘आर्सेलर मित्तल’ ने अमेरिकी कंपनी ‘बंभू स्टील’ का अधिग्रहण किया।
२००८: नेपाल के माओवादी नेता पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ को शांति के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
२००९: मुंबई आतंकवादी हमले के बाद पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बीच मुलाकात हुई।
२०१०: भूटान तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण रूप से राष्ट्रीय प्रतिबंध लागू करने वाला विश्व का पहला देश बना।
२०१२: चीन ने ‘शेंझो-९’ स्पेसक्राफ्ट से लियू यांग को अंतरिक्ष भेजा। वह अंतरिक्ष में जाने वाली पहली चीनी महिला हैं।
२०१२: अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग ‘एक्स-३७बी’ अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापस लौटा।
२०१२: बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी ‘कोका-कोला’ ने ६० वर्षों के बाद म्यांमार में अपना व्यावसायिक कारोबार पुनः शुरू किया।
२०१३: जनता दल (यूनाइटेड) और बीजेपी के बीच मतभेद के कारण बिहार में १७ साल पुराना राजनीतिक गठबंधन टूट गया।
२०१३: इराक के विभिन्न शहरों में हुए कार बम धमाकों में २० से अधिक लोगों की जान चली गई।
२०१४: केन्या के तटीय क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों में दर्जनों लोगों की मृत्यु हुई।
२०१४/२०१५: यमन में ‘अल-कायदा इन द अरेबियन पेनिनसुला’ के प्रमुख नासिर अल-वुहैशी अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए।
२०१६: वेस्ट यॉर्कशायर में ब्रिटिश सांसद जो कॉक्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
२०१६: दिल्ली के तत्कालीन उपराज्यपाल नजीब जंग ने ४०० करोड़ रुपये के वॉटर टैंकर घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ जांच को मंजूरी दी।
२०१६: अमेरिकी संसद ने ‘नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन बिल’ के मसौदे को मंजूरी देते हुए पाकिस्तान को ८० करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता जारी करने का फैसला किया।
२०१७: तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-क्यूबा नीति में बदलाव करते हुए क्युबा पर यात्रा और व्यापार संबंधी नए प्रतिबंधों की घोषणा की।
२०१७: अफगानिस्तान के हेरात में पुलिस कार्यालय और एक मस्जिद के समीप हुए विस्फोट में कम से कम १० लोगों की मृत्यु हुई।
२०१८: साउदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के अल-हुदैदा में हूती विद्रोहियों को परास्त कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नियंत्रण स्थापित किया।
२०१८: रूस में आयोजित फीफा विश्वकप में पहली बार ‘वीडियो असिस्टेंट रेफरी’ तकनीक का उपयोग किया गया, जिसके तहत फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में फ्रांस को पेनल्टी दी गई थी।
२०१९: राजस्थान की सुमन राव ने ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड २०१९’ का खिताब जीता।
२०१९: हांगकांग में विवादास्पद प्रत्यर्पण विधेयक के खिलाफ लगभग २० लाख लोग सड़कों पर उतरे, जिसके बाद वहां की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
२०२१: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण लगभग दो महीने तक बंद रहने के बाद ‘ताजमहल’ को पर्यटकों के लिए पुनः खोल दिया गया।
२०२१: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच स्विट्जरलैंड के जेनेवा में ऐतिहासिक शिखर वार्ता संपन्न हुई।
२०२१: चैरिटीज एड फाउंडेशन द्वारा जारी ‘वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स २०२१’ में ११४ देशों की सूची में भारत को १४वां सबसे अधिक दानशील देश घोषित किया गया, जबकि इंडोनेशिया प्रथम स्थान पर रहा।
२०२२: भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पावो नुरमी गेम्स में ८९.३० मीटर का थ्रो कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक जीता।
२०२४: इटली में ‘जी-७ शिखर सम्मेलन’ और स्विट्जरलैंड में ‘यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।
२०२५: एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर की पहचान कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
जन्म~
१९००: ए. एन. मूर्ति राव (कन्नड़ साहित्यकार)
१९१०: सी. एम. पुनाचा (स्वतंत्रता सेनानी तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल)
१९१८: चौधरी ब्रह्म प्रकाश (दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री)
१९२०: हेमंत कुमार (पार्श्वगायक और संगीतकार)
१९२०: महमूद अली ख़ाँ (मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल)
१९२०: जोस लोपेज़ पोरेटील्लो (मेक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति)
१९३१: डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा (भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी)
१९३६: अख्लाक मोहम्मद खान ‘शहरयार’ (उर्दू के मशहूर शायर)
१९५०: मिथुन चक्रवर्ती (फिल्म अभिनेता)
१९५६: सुरेश कांत (साहित्यकार)
१९७६: रोहित श्रीवास्तव (चिकित्सा वैज्ञानिक)
निधन~
१९२५: चित्तरंजन दास (महान स्वतंत्रता सेनानी)
१९४४: प्रफुल्ल चंद्र राय (प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं भारतीय रसायन विज्ञान के जनक)
१९९९: सी. एस. वेंकटाचार (राजस्थान के दूसरे मुख्यमंत्री)
२०१५: चार्ल्स कोरिया (प्रसिद्ध भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक)
२०२१: चंद्रशेखर वैद्य (दिग्गज अभिनेता









