विश्व की नंबर १ खिलाड़ी के खिलाफ फिर हारीं सिंधु

IMG-20260604-WA0075

जकार्ता: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और २ बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का इंडोनेशिया ओपन २०२६ में सफर समाप्त हो गया। उन्हें प्री-क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर १ खिलाड़ी और वर्तमान ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया की एन से यंग के खिलाफ २१-१७, २१-१४ से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह सिंधु को एन से यंग के खिलाफ लगातार दूसरे हफ्ते हार झेलनी पड़ी है।
​मैच के दौरान सिंधु ने कुछ मौकों पर असाधारण खेल दिखाया, लेकिन वह उसे पूरे मैच में बरकरार नहीं रख सकीं। दक्षिण कोरिया की स्टार खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण मौकों पर बेहतरीन नियंत्रण दिखाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। सिंधु को पिछले हफ्ते सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी एन से यंग के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था।
​इस हार के बाद सिंधु का एन से यंग के खिलाफ रिकॉर्ड और खराब हो गया है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक १० मैच खेले जा चुके हैं और हर बार सिंधु को हार का सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ सालों से चोट और फॉर्म में उतार-चढ़ाव से जूझ रही सिंधु के लिए यह सीजन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इंडोनेशिया ओपन से जल्दी बाहर होने के बावजूद, प्रशंसकों को उम्मीद है कि सिंधु आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

About Author

Advertisement