नेतन्याहू के साथ ‘कड़े’ फोन संवाद की पुष्टि, ट्रंप ने स्वीकार की तीखी बातचीत

604466ab-4122-4cea-ba82-9083fa36e9f2

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई अपनी बहुचर्चित टेलीफोन वार्ता से संबंधित एक रिपोर्ट की पुष्टि की है। अमेरिकी समाचार संस्था एक्सियोस (एक्सिस ) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ट्रंप ने बातचीत के दौरान नेतन्याहू के प्रति कठोर भाषा का प्रयोग किया था।
प्रसारित कार्यक्रम ‘पॉड फोर्स वन विद मिरांडा डिवाइन’ में कार्यक्रम की मेज़बान मिरांडा डिवाइन ने ट्रंप से इस रिपोर्ट के संबंध में प्रश्न किया। उन्होंने पूछा कि क्या नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने “क्या आप पागल हो गए हैं? आप क्या कर रहे हैं? मैंने आपको जेल जाने से बचाया है” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।
इसके उत्तर में ट्रंप ने बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा, “हाँ, मैंने इसी प्रकार बात की थी। मैं क्रोधित नहीं था, लेकिन लेबनान के साथ जारी तनाव और संघर्ष को लेकर चिंतित था।”
ट्रंप ने आगे कहा, “मैंने बीबी (नेतन्याहू) से कहा था कि किसी न किसी समय इस स्थिति का अंत होना चाहिए। हालांकि, हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और हमने साथ मिलकर अत्यंत प्रभावी ढंग से कार्य किया है।”
सोमवार को एक्सियोस द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोन वार्ता के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू के प्रति अपनी असंतुष्टि व्यक्त करने के लिए कठोर शब्दों का प्रयोग किया था। ट्रंप की हालिया टिप्पणियों को उस रिपोर्ट की पुष्टि के रूप में देखा जा रहा है।

About Author

Advertisement